🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ये ज़िन्दगी जो हमें मिली है
एक ऐसा अनमोल अहसास है
जिसके चलते हम पल पल
एक नये अनुभव को महसूस करते है
आँखों मे हज़ारो सपने
दिल मे जाने कितने ख्वाहिशे पँख लगाए बैठी है
की कब उस आसमान को छू लु
या ऊन चाँद तारों के दुनिया मे
अपना भी एक घर हँसी बना लु
जी जान से जोड़ लगाते है की
अपने जीवन की मंज़िल को
बिना थके, बिना हारे और बिना किसी रुकावट के
हम उसे हासिल कर ले
पर इन सब मे अपने माँ -बाप के सपने
और उनके खुशियों के बारे मे
सोचना तक भूल जाते है
जिनके मेहनत व परवरिश से
ज़िन्दगी के हर खुशी आज सामने है
उन्ही के बदौलत
आज हम दुनिया के रंजिशो से
बेझिझक सामना कर पाते है
अपने ज़िन्दगी सवारने के धुन मे
लोग आजकल उनको ही भुला बैठते है
जिसने ये ज़िन्दगी मिला है
जन्म से लेकर बड़े होने तक
पढ़ाई से लेकर अपने बच्चो के शादी तक
माँ-बाप अपना हर खुशियाँ
अपने सन्तानो पर निछावर कर देते है
इस आस के साथ की
जैसे हम इनके ज़िन्दगी को सवारा है
उसी तरह हमारे बच्चे
अब हमारे बुढ़ापे की सहारा बनेगे
हमारी हर उम्मीदो पर खरे उतरेंगे
जैसे हर कदम पर हम साथ निभाते रहे अब तक
वैसे ही आगे की ज़िन्दगी मे
ये हमारे परछाई बनेगे
हमारा हर कदम पर साथ रहेंगे
कभी हमें बिसारे गे नहीं ज़िन्दगी मे
पर ऐसा होता कहाँ है
माँ-बाप की हर सपना तब चकनाचूर होजाता है
ज़ब उनके ही सामने से
बच्चे उनके दिल के कयी टुकड़े करके
साथ छोड़कर दूर चले जाते है
जिस माँ-बाप ने पाला पोसा बचपन से
वही माँ -बाप बच्चों के लिए बोझ बन जाते है
शादी की एक महीने भी नहीं बिता होता है
की अपना घर छोड़कर
दूसरे शहर मे घर बना लेते है खुद के लिए
एक पल भी नहीं सोचते की
क्या होगा उन माँ -बाप का सपनो का
उनके उम्मीदो का जो इस ढलते उम्र मे
अपने बच्चो से आस लगाये होते है
कौन समझ सकता है उस तड़प माता पिता की
जिस घर को प्यार से संजोकर रखा था
वो एक एक करके हर दीवारे टूटते हुए नज़र आते है
माँ- बाप वो अनमोल खज़ाना होते है
हमारे इस ज़िन्दगी के
जिसका मोल वो ईश्वर भी नहीं चूका सकता है
ज़ब तक किसी के ज़िन्दगी मे
माँ-बाप की साया होती है
वो बहुत बहुत भाग्यशाली होते है ज़मीं पर
नहीं तो बिना माता पिता के
जीवन मे कोई खुशी मायने नहीं रखता
अगर कहीं से हम थक कर आते
माँ की गोदी मे सर रख
सारी परेशानी भुलाकर सुकून से सो लेते है
कभी ज़िन्दगी मे कुछ सूझता नहीं है
पिता की साथ व सीख से
हम हर मुश्किल को आसानी से पार कर लेते है
क्योकि हमारे लिए क्या सही
और क्या गलत उन्हें पता होता है
गर दोनों मे किसी एक भी साथ छूट जाता है
तो ज़िन्दगी होकर जिना भूल जाते है
इसका दर्द, इसका घुटन
हमें पल पल तड़पाता रहता है
इसीलिए कद्र करे हम अपने माँ-बाप की
उनके सपनो व उम्मीदो की
जिन्होंने ने ये ज़िन्दगी को सींचा है
उनके सपनो को पँख देना हमारा कर्तब्य होता है
जो माँ-बाप का साथ नहीं होता ज़िन्दगी मे
वो ज़िन्दगी…. ज़िन्दगी नहीं लगता
कोई विरान हवेली की तरह सुना होजाता है
और वो पल पल खंडर बनती जाती है
जिसका दुनिया मे कोई अस्तित्व ही नहीं रह जाता है….!!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नैना…. ✍️✍️
