दिखावे से भला क्या लेना देना,
जब दिल में कोई सम्मान न हो,
नाक पर मक्खी ना बैठने देना,
जब दिल तुम्हारा बईमान ना हो।

झूठ ही सच से घबराता है सदा,
ऐसा तुम्हारा कभी अंजाम ना हो,
इज्जत सबसे बड़ा जीवन में,
इसमें किसी का नुकसान ना हो।

गलत बात को ना मानों कभी,
सही के लिए आगे आओ सभी,
मान सम्मान ही सबका ऊपर,
इसको ना झुकलाओ कभी।

गरीब अमीर को ना इसमें देखो,
स्वार्थ की नही कभी रोटी सेको,
स्वाभिमान सबका होते सर्वोपरी,
अपशब्द ना कभी उस पर फेंकों।

बदल जाता है सभी का समय,
बस समय समय की बात है,
बदल जाती है किस्मत भी,
बदल जाते सबके हालात है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *