#रश्मि रथी साप्ताहिक प्रतियोगिता शीर्षक

पीठ दिखाना।

देश के सच्चे प्रहरी।

पहरा देते सीमाओं पर

परवाह नही करते वह

चाहे आए आंधी ,तूफान

या फिरसर्दी , गर्मी और बरसात

अपनी जान की बाजी लगा

दुश्मनों का डट कर करते मुकाबला

खदेड़ देते सीमाओं से दुश्मनों को

नही भागते पीठ दिखाकर

हर दम रहते सेवा में तत्पर

देश पर मर मिटने को तैयार

झुकने नही देते तिरंगा

जान भले ही चली जाये

उसकी आन और शान की खातिर

हंसते हंसते सहते

दुश्मन के हर वार को

अपने सीने पर ही गोली खाते

पीठ दिखा कर नही भागते

उन्ही की बदौलत हम

चैन और सुकून से रह पाते

अपना खून बहाकर वो

मातृ भूमि का ऋण चुकाते।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *