आधुनिक इस समय में

कोई नही किसी से कम

नर और नारी दोनो बराबर

चलते मिला कदम

दोनो हर क्षेत्र में

करते बढ़ चढ़ काम

हर क्षेत्र में लहराते

वो अपना परचम

गर नर पहुंचे चांद पर तो

नारी भी पीछे नही

घर से लेकर अंतरिक्ष तक

हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी

कोई ऐसा क्षेत्र नही

जहां नही पहुंचे उसके कदम

पूरी निष्ठा और लगन से

निभाती वो अपनी जिम्मेदारी

कम किसी को मत आंको

दोनो एक से बढ़कर एक

एक गर डाल डाल

तो दूसरा पात पात।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *