हे, देश के वीर जवान,

आपको सलाम
हमें महफूज कर देते हो अपनी जान
हे, देश के वीर जवान आपको सलाम…….।
जिस मां ने आपको जन्म दिया,
सीने से लगा कर बड़ा किया
कितना बड़ा त्याग किया
अपने जिगर के टुकड़े को
भारत मां के चरणों में सौंप दिया
ऐसी ममता को मैं करती हूं प्रणाम
हे देश के वीर जवान आपको सलाम…….।
अपने वतन के लिए जब देते हो बलिदान,
तिरंगे में लिपट कर दिखाते हो जब शान
फट जाता है कलेजा नम होती है आंखे
परमवीर चक्र से देश करता है आपको सम्मान
हे देश के वीर जवान आपको सलाम…….।
      (स्वरचित मौलिक) ऋचा कर्ण ✍️✍️🙏🙏😔
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *