रंग बिरंगी प्यारी तितली
सबके मन को भाती तितली
भिन्न-भिन्न रंगों में लगती,कितनी प्यारी तितली
ईश्वर की अद्भुत कृति
लोगों को हर्षाती तितली
फूलो से है घनी दोस्ती
काँटों को भी अपनाती तितली
जीवन है सुख दुःख का संगम
हम सबको जीना सिखाती तितली
निरसता को दूर करो,अपने जीवन मे रंग भरो
खुशियों को अपना लो तुम
दुःख को खुद से दूर करो
तितली के जैसे घूमते रहो
मौज मस्ती भरपूर करो
खुश रहो हर मुश्किल मे
बस यही सीख सिखाती है तितली
धन्यवाद
सत्येन्द्र पाण्डेय ‘शिल्प’
गोंडा उत्तरप्रदेश
