⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️

ज़िन्दगी की इस कश्मकश में खो कर
हर कोई खुशियों की तलाश में फिरता हैं
ये तक भूल जाते हैं की दुनिया एक भूलभुलैया हैं
आज हाथो से फिसलता समय हैं और कल किसने देखा हैं…!!
जो भी हैं, जैसा भी हैं,अभी हैं जो आज समय हमारा हैं
पलक झपकते बीत जाएगी ये आज भी फिर क्या हमारा और क्या तुम्हारा हैं
ईस आज में क्यूँ ना हम एक होकर बिना कोई बैर के जिले
क्योकि आज हाथो से फिसलता समय हैं और कल किसने देखा हैं…!!
कल को अगर याद करोगे तो बस बीते हुए कल के परछाई दिखेगी
इसलिए कल की छोड़ो ये सोचो की आज की लम्हा कैसे बीतेगी
बाँट लो हँसी जितने हमारे बस में हैं उदास चहरे को,फिर क्या पता कल क्या हो
आज हाथो से फिसलता समय हैं और कल किसने देखा हैं…..!!
सच कहते हैं की दुनिया में इंसान सब एक जैसे नहीं होते हैं
किसी के दिल में प्यार की खुमार तो किसी के नैनो में दर्द की नीर होते हैं
कोई अपनों से भरी भीड़ में भी दिल एकेला हैं
तो कोई किसी एक अपने के लिए हर पल दिल तड़पता हैं….!!
लाख दुवाये कर ले कोई पर ये वक़्त कभी रुकता नहीं हैं
चले गए जो अपने समय के साथ दुबारा कभी लौटते नहीं हैं
रह जाती हैं यादें दिलो में नासूर बनके चुभती रहती हैं
आज हाथो से फिसलता समय हैं और कल किसने देखा हैं….!!
ज़िन्दगी निकली है इस समय यात्रा पर जिससे अनजान है
समय ने किसीको न मिलाया होता यहाँ किसका पहचान है
जो भी मिले यादें क्यों न दिल के कमरे मे कैद करते जाए 
क्योकि आज हाथो से फिसलता समय हैं और कल किसने देखा हैं….!!
जैसी भी हैं ज़िन्दगी नैना दिल खोल कर आज में ही जी ले
क्या पता जो साथ आज तुम्हारे कल वो मिले या ना मिले
किसी के गम भरी ज़िन्दगी में थोड़ी सी खुशियाँ तू भी भर दे
ऐसा समय भी होगा जब तुम्हे भी कल में याद करेंगी दुनिया
आज तो हाथो से फिसलता समय हैं और कल किसने देखा हैं…..!!
⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️⏳️
नैना…✍️✍️💛💛
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *