🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
बाल्यावस्था की यात्रा को पूरा करके जब सारा ने युवावस्था में कदम रखा इस अवस्था में जो हर किसी को होता है पहला प्यार होना स्वाभाविक ही था उसे अपने सीनियर से प्यार हो गया एक तरफा प्यार नहीं कह सकते दो तरफा था
लेकिन जात पात और सामाजिक कुरीतियों के कारण यह प्यार परवान नहीं चढ़ पाया, सारा ने अपने घर परिवार और खानदान की इज्जत को सर्वोपरि रखा और अपने प्यार को कभी जुबां पर आने नहीं दिया, दिल में ही प्यार को दफन कर दिया अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ सारा की शादी भी हो गयी,
सारा की छोटी बहन सिया जिससे सारा को बहुत प्यार था दोनों बहनों में आपसी संबंध बहुत ही मीठे थे ससुराल में आया जाया करती थी सारा ने जब पहली संतान को जन्म दिया तो सिया उसकी देखभाल के लिए घर आई थी और उसने बखूबी अपनी बहन के प्रति जिम्मेदारी निभाई यह देखकर सारा के मन में अपने बहन के प्रति और सनेह ही बढ़ने लगा
सिया का बहुत जल्दी सारा के घर आने का सिलसिला शुरू रहा कभी-कभी सारा के पति आदित्य भी सिया को घर ले आते थे सारा को अपनी बहन पर अटूट विश्वास था लेकिन कभी-कभी विश्वास भी आंखों में धूल झोंक देता है कभी-कभी पता नहीं चलता खून के रिश्ते भी धोखा दे सकते हैं 
सिया किचन में खाना बना रही थी सारा किचन में बच्चे का दूध लेने गई तो एक  वाक्या देख कर चौक गई 
1 मिनट भी उसके कदम वहां नहीं रुके उल्टे पैरों अपने कमरे में वापस आ गई जुबान तो जैसे सिल गई हो समझ नहीं आया क्या करें आदित्य और सिया को एक दूसरे को किस करते देखकर उसका सिया और आदित्य  के प्रति विश्वास टूट गया
जब सिया सफाई देने आई पास कि दीदी ऐसा कुछ नहीं है उसने सिया के गाल पर तमाचा मारा कि मैं विश्वास नहीं कर सकती कि तू ऐसा कर सकती है अब ठीक है सिया तु  अपने घर चली जा सिया अपने घर चली गई आदित्य ने सारा से माफी मांगी कि ऐसा कुछ नहीं है सारा ने दो परिवारों की इज्जत सोचते हुए इधर मेरा पति है उधर मेरी कुंवारी जवान बहन अगर घर वालों से कहूंगी तो दोनों तरफ से मेरी ही बदनामी है 
बहुत सारी बातें समाज की सोच कर इधर-उधर की
सारा ने इन बातों को अपने मन में ही दफन कर लिया और दोनों को माफ कर दिया आज उसकी बहन की शादी को काफी साल हो चुके हैं उसके दो बच्चे हैं सारा माफ कर चुकी है दोनों को  लेकिन आज भी सारा के आंखों के सामने वो मंजर कभी भी आ जाता है कहते है
कुछ चोट निशान छोड़ जाते हैं लेकिन यह दिल पर लगी चोट थी जिस में निशान तो नजर नहीं आते लेकिन दर्द बहुत होता है और जब  कोई अपना और बहुत करीबी हो विश्वास तोड जाता है…..
संगीता वर्मा ,✍️✍️…..
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *