☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️
कितने भी हो मायूस हर तरफ महफिल मे 
एक कप चाय माहौल को बहुत खास बना देता है
कितने भी हो गीले शिकवे दिल मे किसी के 
एक कप चाय रूठें रिश्ते को भी फिर से मिला देता है
दुनिया के बातों के असर से मन मे उलझन बहुत होती है
क्या सच और क्या फ़साना पहचान बहुत मुश्किल होती है
गर साथ बैठ कुछ बात होजाए आपस मे चाय के साथ 
एक कप चाय के ज़रिये हर उलझन सुलझा देता है
फ़ोन पे या खत से उतनी पक्की बात नहीं बनती
शादी हो या रिश्ता कोई चाय से ही हर बात शुरुआत होती
भर देती है मिठास मन मे चाय ही खाना पिना बाद मे
एक कप चाय ही दो परिवारों को एक साथ कर देता है
मिल जाए गर बरसों पुराने दोस्त कभी अनजाने मे
हालचाल बाद मे पूछते,पहले कहीं चाय पिने चलते है
मीठी मीठी यादों के साथ साथ चाय की स्वाद बड़े निराले
एक कप चाय हाथ मे और होठों पर मुश्कान खिला देता है
सुबह सुबह की खिलखिलाती धुप हो या ढलती शाम
बूढ़े हो या बच्चे अब सबके मन भाए अदरख वाली चाय
सर्दियों के मौसम मे जमती है महफ़िल साथ अपनों की
एक कप चाय उस महफिल मे और मिठास भर देता है
बिस्किट्स, नमकीन,परांठे और पकौड़े की साथ मिले
दुगना मज़ा आजाता ज़ब नास्ते मे स्पेशल चाय मिल जाए
बारिश की हँसी मौसम हो या गर्मी के खिली हुई धुप
एक कप चाय से हर किसी के ही हँसी दिन बना देता है 
दिनभर के काम से थके हारे ज़ब लौट के घर जाते है
उतरे हुए चहरे पर थकान साफ साफ झलकती है
गर मिल जाए किसी के हाथो के चाय साथ मीठी मुस्कान के
एक कप चाय ही दिनभर के थकान पल मे मिटा देता है 
ना डॉक्टर की कोई दवाई न बैद्द की औषधि असर करता है
जो चाय के दीवाने हो उन्हें चाय के सिवा कुछ न भाता है
मिल जाए ज़ब लौंग, इलायची और अदरख वाली चाय हाथ मे
एक कप चाय ही कैसी भी सर दर्द या आलस हो दूर कर देता है 
क्या क्या लिखें हम जहाँ मे हर किसी के हाथ मे दिखे चाय की प्याले है
कोई एक नहीं दुनिया मे हर कोई इस चाय के दीवाने है
चढ़ा होता है इस कद्र फितूर चाय की लोग रोगी बन जाते
ये एक कप चाय ही कितनो को शुगर फ्री बना देता है
कॉलेज की पढ़ाई हो या ऑफिस की काम
चलता नहीं दिमाग़ सही ज़ब तक हो ना जाए एक कप चाय
मिलते नहीं है अल्फाज़ भी शायरों को अपने शायरी मे
एक कप चाय पे नैना जाने कितने ग़ज़ल लिख देते है….!!
☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️❣️☕️
नैना…. ✍️✍️
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *