❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
दुनिया मे हम भी खुद अपना एक पहचान बनाये
कितना भी हो मुश्किल राह हँस कर उन्हें पार करे
ज़िन्दगी ज़ब जिना ही है तो क्यों कमजोर होना
हो गर खुदपर विश्वास तो हम पर्वत को भी पिघला सकती है…!
जरूरत पढ़ने पर चलती है कदम से कदम मिलाकर पुरुषो से भी
लाज का घूँघट सर पर लिए घर की मान को चार चाँद भी लगाती है
पहनती है हाथों मे चुडिया व पायल पैरो मे छनकाती पर
वो वक़्त आने पर अपने हाथ मे तलवार भी उठा सकती है….!
क्या हुआ जो हम एक नारी पर खुद पर हमें नाज़ है
कोई क्या बिगाड़ लेगा हमारा हम खुद काली का अवतार है
जितना भी करे कोई ज़ुल्म आता है जवाब हमें भी देना
की ज़ब नारी ज़िन्दगी दें सकती है तो ज़िन्दगी ले भी सकती है…!
जिस स्त्रियों को देवो ने पूजा आज उन्ही का अपमान होता है
बढ़ सके आगे ज़िन्दगी मे लड़किया सबको कहाँ स्वीकार होता है
क्यों भूल जाते है लोग इनमे भी होता है हौसला उड़ान भरने की
मिल जाए जो मौका ज़िन्दगी मे तो दुनिया को भी बदल सकती है…!
ऐसे ही अपनी ज़िन्दगी बदली थीं एक सक्षम नारी ने
जिनको आज दुनिया याद करते है नाम सावित्रीबाई फूले
जो सह कर दुनिया की पत्थर भी अपनी कदम न रोकी
उनकी हिम्मत से ही अहसास होता की एक नारी कुछ भी कर सकती है…!
कितना मुश्किल हुआ होगा उनके लिए उस दौर से गुजरना
एक पत्नी धर्म के साथ अपनी मंज़िल की राह तय करना
बदल दिया काया जिन्होंने दुनिया समाज की हर प्रथाओ की
हर नारी को हक़ दिलाया दुनिया मे की वो खुलकर जी सकती है…!
तोड़ कर दुनिया की बन्धन शिक्षा को अपना प्रण बनायी
खुद के लिए ही नहीं समस्त स्त्रियों के लिए बिद्यालय भी बनायीं
तोड़ा उन्होंने हर बंधन दुनिया की लड़कियों के ज़िन्दगी से
सबको किया शिक्षित जो ज़िन्दगी मे अपनी राह वो खुद चुन सकती है
क्यों न उन्हें सम्मान करें जो हर किसीके लिए एक प्रेणा है
ज़िन्दगी मे कुछ हो न हो पर बहुत जरुरी हमारी शिक्षा है
ये वो धन है ज़िन्दगी का जिसका कभी कोई बटवारा नहीं होता
गर शिक्षा नाम की धन हो ज़िन्दगी मे तो हम हर मंज़िल पा सकते है
दुनिया के बनाये कोई दस्तूर हो या समाज के कोई रीत
कुछ भी मायने नहीं रखता ज़ब शिक्षा से हमें हो प्रीत
साबित किया है देश की नारियो ने ही बढ़ कर आगे से
ज़ब अपने दिल से ठान ले तो हर मुकाम को हासिल कर सकती है…!
शत शत नमन करते है उन्हें जिन्होंने हमें वो सम्मान दिलायी
दुनिया मे सबसे पहले जिन्होंने शिक्षा की हक़ हम नारियो को दिलायी
जिनपे गर्व कर रहा है आज ये जहाँ सारा उनके हौसले और बलिदान पर
उन्ही शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फूले को हम दिल से नमन करते है….!!
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
नैना… ✍️✍️
