💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝
यूँही तो नहीं हमारा ये दिल ज़ोरो से धड़का है
उनके न दिखने पर क्यों ये इस कदर इतना तड़पा है
कब तक इनकार करते रहोगे तुम इस इश्क़ मे 
मानो या ना मानो ए दिल तुम्हे एकरार करना तो जरूर है….!
गर होता नहीं कोई वास्ता तो मेरी गली से गुज़रते क्यों
ज़ब प्यार नहीं होता तो मूड कर हमें देखते ही क्यों
जितना भी इनकार करू खींची चली जाती हूँ उनके ओर
मानो या ना मानो ए दिल तुम्हे एकरार करना तो जरूर है….!
ज़ब कब देखते है एक अदा से मेरी पलकें झुक जाती है
याद कर उनके बातों को मेरी होंठ हर पल मुस्कुराती है
यूही बेवजह तो नहीं होता ऐसा अहसास किसी के लिए
मानो या ना मानो ए दिल कुछ खास बात तो जरूर है….!
निकलती घर से एक मोड़ तक उनके याद मे खोये हुए
छूट जाती घर पीछे निकल जाती दूर उनके प्यार मे खोये
जाने कैसा जादू है उनके इस मोहब्बत की अहसास मे
मानो या ना मानो ए दिल इस चाहत मे कुछ बात तो जरूर है…..!
क्यों फर्क पढ़ने लगा इस दिल को उनसे यूँ दूर रहना
कभी मिले तो वो किसी मोड़ पर दिल को बहुत कुछ है कहना
जाने क्या क्या बुन रखा है धड़कन उनके इश्क़ के असर मे
मानो या ना मानो ए दिल इस असर मे कुछ बात तो जरूर है….!
पहले जिन बातो से मुझे इनकार था अब दिल एकरार करते है
पल पल महसूस होने लगा की वो हमसे वो कितना प्यार करते है
कुछ तो वजह रही होंगी तभी इस भीड़ मे मिलाया उस खुदा ने
मानो या ना मानो ए ज़िन्दगी कुछ बात तो जरूर है…!
जो लड़की रात जल्दी सोजाती थीं अब वो सारी रैन जागती है
अपने महबूब के नाम खुले आँख जाने कितने ख्वाब बुना करती है
क्यों सुकून मिलता है इतना जागना उनके यादों मे रात रात भर
मानो या ना मानो ए दिल इन ख़्वाबों मे कुछ बात तो जरूर है…..!
समझ नहीं आता की क्या राज़ है उनके व मेरे दरमियाँ
जिनसे कभी टकरार थीं आज उनके लिए ही क्यों धड़के ये दिल मेरा
सोच सोच कर क्यों खुद झुक जाते है हया से पलकें मेरी
मानो या ना मानो ए दिल कुछ खास बात तो जरूर है…!
कभी जिनके बातो कोई फर्क नहीं पढ़ता था हमें ज़िन्दगी मे
आज उनके हर बातो का कद्र हम क्यों इतने शिद्दत से करते है
कहीं खोल न दें हर राज़ हमारे इश्क़ के धड़कते धड़कन 
मानो या ना मानो ए दिल आजकल ये धड़कता बहुत जोर है…!
क्या राज़ है तेरे चहरे की निखार का हर फूल पूछती है
गालो पर खिली लाली को देख तितलियाँ इसका राज़ पूछती है 
जाने क्यों जलने लगा बादल मेरी आँखों की काज़ल से
मानो या ना मानो ए दिल कुछ राज़ गहरा तो जरूर है…!
क्यों हर आहट पर हमें उनके आने का अहसास होता है
देखती हूँ मूड कर पीछे तड़प जाता है दिल ज़ब कोई न होता है
ऐसा भी क्या बात होगयी ज़िन्दगी अब उनके बिना सुनी सी लगती है
मानो या ना मानो ए दिल उनके साथ मे कुछ बात तो जरूर है….!
ज़ब ज़ब गुज़रता है हवा हमारे खुले ज़ुल्फ लहरा के
लगता है जैसे वो गए हो हमारी खुले ज़ुल्म को सुलझा के
यूही बेवजह तो नहीं दिल धड़काने लगी उड़ती आँचल मेरी
मानो या ना मानो ए दिल कुछ राज़ गहरा तो जरूर है…!
कभी तो एक शब्द नहीं समझती थीं आज तराने बुनती है
लिखती है अहसास सनम के दिल के हर बात बयां करती है
जाने कैसे नैना छेड़ दी ग़ज़ल मोहब्बत का दिल के कोरे कागज़ पर
मानो या ना मानो ए प्रियतम मेरे आपके इश्क़ मे होगए हम मशहूर है….!!
💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝💘💝
नैना…. ✍️✍️
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *