कुछ खट्टी कुछ मीठी यादों का संगम
है ये जीवन…
कभी मिलन तो कभी दूरियों का आगमन
है ये जीवन…
कभी मुश्किल सा तो कभी आसां सा लगता
है ये जीवन…
कभी हार जीत के भंवर के जैसा
है ये जीवन…
कितना कुछ इससे सीख लिया
फिर भी तो अधूरा
है ये जीवन…
कभी पूर्णता का कभी अपूर्णता का
एहसास है ये जीवन…
कभी हर्ष कभी उल्लास का
त्योहार सा है ये जीवन…
कभी आशा कभी निराशा का
उपहार है ये जीवन…
कभी उम्मीद कभी नाउम्मीद का
इंतजार है जीवन…
कुछ खट्टी कुछ मीठी यादों का संगम
है ये जीवन…
कविता गौतम…✍️
