छीनना तो सबको आता है,छोडना आए तो कोई बात बने,
मै खुश हूं कि प्रभु ने मुझे छोडने के काबिल बनाया!
इज्ज़त उतारना तो आसान है जहां मे,इज्ज़त करना आए तो कोई बात बने,
मै खुश हूं कि प्रभु ने मुझे इज्ज़त देने के काबिल बनाया!
फर्ज से अपने मुंह मोड़ती तो दुनिया देखी, फर्ज निभाना आए तो कोई बात बने,
मै खुश हूँ कि प्रभु ने मुझे फर्ज निभाने के काबिल बनाया!
सुख मे तो खुश सभी रहते हैं,दुःख मे रहे खुश तो कोई बात बने,
मै खुश हूं कि प्रभु ने मुझे हर हाल मे खुश रहने के काबिल बनाया!
कटु शब्दो के बाण तो आसान है चलाना,मृदु हो वाणी तो कोई बात बने,
मै खुश हूं कि प्रभु ने मुझे, कटु शब्दो को सह कर चुप रहने के काबिल बनाया!
आईना तो नित देखे सभी,अंतरात्मा से कभी नजरे मिलाए तो कोई बात बने,
मै खुश हूं कि प्रभु ने मुझे खुद से नजरे मिलाने के काबिल बनाया!
                                             श्वेता अरोड़ा
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *