🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
कितना गर्व होता है न हमें ज़िन्दगी मे
खुद को एक भारतीय होने पर
एक ऐसा अहसास जो दिल क्या
रूह को भी प्रफुल्लित कर देता है
हमारा महान भारत देश
जिसे हम अपने दिल से माँ मानते है
जिनकी आँचल तले हम
एक सुखद ज़िन्दगी को महसूस करते है
हमारे भारत देश एक ऐसा महान देश है
जहाँ हर धर्म को दिल से
हर एक इंसान सम्मान करता है
किसी के मन मे कोई भेदभाव नहीं होता
बस निश्चिंल प्रेम और
निखड़ता एकता बना रहता है
और हो भी क्यूँ न
ज़ब एक ही भारत माँ के संतान है तो
सब आपस मे सगे भाई जो ठहरे
सुबह से शाम तक और रात हो या दिन
हर तरफ कोई त्यौहार सा महसूस होता है
ये मायने नहीं रखता की
हम एक धर्म से है तो
किसी और धर्म की संस्कृति को अपमान कर दें
ये वो महा पवित्र भूमि है
जो हर धर्म की सम्मान दिल से करते है
और हर एक संस्कृति को
दिल से निभाते भी है
जहाँ हम होली मे रंग ग़ुलाल के साथ
संक्रांति की पतंग आसमान मे उड़ते है
तो वही भंगड़ा के साथ
लोहड़ी मे हर घर मिठाईया बांटते है
जहाँ दीपावली को रोशन होती है
धरती का हर कण कण दियो की उजालों से
वही संता क्लास की
खुशियों की तोहफे की इंतजार रहता है
जहाँ देख उस चाँद को
भारतीय रानी खोलती है व्रत करवाचौथ की
तो वही ईद के चाँद भी
हर दिल की मुराद खुदा के तरफ से लेकर आता है
कहाँ देखने व महसूस करने को
इस ज़िन्दगी मे हमें मिलेगा
जो मोहब्बत की खुशबू
भारत की मिट्टी मे महसूस होती है
गाती है तरंग मोहब्बत की लहरे
जहाँ अथाह प्रेम की संगम पवित्र गँगा बहती है
क्यूँ न हो इतना प्यार हमें इस तिरंगे से 
जिसे हम अपनी माँ की
शीतल आँचल मानते है
जिन्हे सभी धर्मो ने एक जुट होकर
अपने भाईचारे से इस देश को निर्माण किया
जहाँ हर इंसान आज़ाद पंछी की तरह
खुला आसमान मे सुकून के सांस लेते है
एक की खुशी मे सब शामिल होना
किसी एक घर की गम मे
सबके ज़िन्दगी मायूस होजाना
रहते है आपस मे मिलकर एक परिवार की तरह
जो किसी ने बुरी नज़र भी डाली
इस अपने लहराती तिरंगे पर
तो अपनी माँ की आन और शान के लिए
जिस्म से हर एक कतरा बहा देते है
दिल से नमन करते है हम
अपनी जान से प्यारा तिरंगे व पवित्र भूमि को
जहाँ परुषों के साथ
हर स्त्री को भी
हर सम्मान दिल से दिया जाता है
क्यूँ न हो गुरुर हमें भारतीय होने पर
जिनके सभ्यता से हमे जीवन की प्रेणा मिलती है
हर त्यौहार मे मिलते है सब गले से गले
हर एक इंसान एक जुट होकर 
जन गण मन की गाथा गाते है
ऐसी एकता की प्रतिक भारत माँ की पवित्र भूमि को
हम नैना दिल के हर धड़कन से प्रणाम करते है
जय हिन्द जय भारत……. वन्दे मातरम……
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
नैना…. ✍️✍️
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *