❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
जिस मिट्टी मे हर पल प्रेम की खुशबू महकता है
जहाँ की लोगो मे एकता का एक मूरत दिखता है
जहाँ होता नहीं कोई धर्म की भेदभाव ज़िन्दगी मे
वो आज़ाद सोने की चिड़िया हमारा भारत है…..!
हर संस्कृति का मान सम्मान मिलता है
भारतीय सभ्यता ही हर हिन्दू जान कहलता है
जो महकती है खुशबू साँसो मे इश्क़ सर ज़मीं की
वो स्वतंत्र सोने की चिड़िया हमारा भारत है….!
कैसी भी मुश्किल हालात हो साथ कभी छोड़ते नहीं
इतना है प्यार अपनों मे मुँह कभी मोड़ते नहीं है
कुछ पल के ही साथ ज़न्मों का रिश्ता सा जोड़ लेते है
वो हुनर सोने की चिड़िया हमारे भारत वासी मे होते है….!
जिन्हे ईश्वर ने अपने कृपा से रचना की है
जिस मिट्टी के कण कण को माँ पृथ्वी ने प्यार से सींचा है
जिसके लिए लहू का हर कतरा बहा देते है संतान उनके
वो और कोई नहीं सोने की चिड़िया हमारा पवित्र भारत है…!
जिस मिट्टी के खुशबु मे महसूस होता है प्यार का
जहाँ के हवाओ मे गूँजता है सूर मनमोहन की बंसी का
जहाँ के नदियों मे बहती है लहरे मोहब्बत की हर दिशा
वो स्वर्ग से सुन्दर सोने की चिड़िया महान भारत है…!
ये वो धरती है जहाँ शब्दो का अनमोल रूप दिये जाते है
जहाँ के खुले आसमान मे हम प्रतिभाओ की उड़ान भरते है
कोई बन्धन नहीं होता रिश्तों मे सच्चाई की आईना हो जैसे
क्यूँ न दिल से सम्मान करे पवित्र भारत हमारे सोने की चिड़िया जो है…!
दिल से नमन करते है भारत माँ की ऊन वीर पुत्रो को
जिन्होंने अपनी निष्ठा व अपनी वीरता से मातृभूमि को रक्षा करते है
खुद की परवाह किये बिना जो हर धड़कन को समर्पित करते हुए
अपनी भारत माँ को एक स्वणतंत्र सोने की चिड़िया बनाया है….!!
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
नैना…. ✍️✍️🇮🇳🌹जय हिन्द🌹🇮🇳
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *