🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
हमारे इस ज़िन्दगी के राह मे
जो हमेशा साथ रहता है
वो हमारा भाग्य का खेल होता है
जो अपने मर्ज़ी से, अपने ढंग मे
हमें हर पल नचाता रहता है
जिस काम को हम करने तक भी नहीं सोचते है
वो हर काम हमसे करवा देता है
हमारा भाग्य हमें बखूबी समझता है
लेकिन हम कभी इसे समझ नहीं पाते है
ये कोई पहेली सी ज़िन्दगी मे होता है
जिस चीज़ की उम्मीद तक नहीं होता कभी हमें
ज़िन्दगी के उस पहलु से भी
हमारा भाग्य अचानक से रूबरू करा देता है
की हम चाह कर भी उसे बदल नहीं पाते है
कभी खुशियाँ, कभी तन्हाईया,
कभी अपनों से भरा काँरवा
तो कभी पल पल डंसती गम की परछाईया
जिसका हमें चाह होता है ज़िन्दगी मे
वो खुशी बस एक ख्वाहिश बनके रह जाना
और ज़िन्दगी एक अजनबी सी
संसारी दरिया मे बह कर कहाँ से कहाँ तक पहुंच जाना
ये सब हमारे भाग्य का खेल ही तो है
जो हर पल हमारे साथ खेलता रहता है
आजकल दुनिया मे
गर इत्तफाक से हमारे साथ कुछ बुरा होजाता है
तो हम फ़ौरन किसी इंसान को दोषी ठहरा देते है
की उसकी वजह से हमारे साथ बुरा हुआ
लेकिन ऐसा नहीं होता है
क्योकि हमें ज़िन्दगी मे वही मिलता है
जो हमारे भाग्य मे लिखा होता है
सही मायने मे कहें तो हर किसी के लिए
उसकी ज़िन्दगी के सच्चा दोस्त भाग्य ही है
जो जन्म से लेकर मरने तक
हमारा हर सांस के साथ, साथ निभाता है
वो चाहे खुशी हो या गम
हमारा भाग्य हमारा साथ कभी नहीं छोड़ता है…!!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नैना… ✍️✍️
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *