मेरे जीवन साथी, तेरे बिना मे खुद को आधा पाती,
मैं तेरी जीवन संगनी, तु मेरा जीवन साथी ,
तु है कुमकुम मेरा तु मेरी बिंदिया,
तुझसे ही सारा गहना,
जन्म जन्म का नाता बनाए रखना,
जीवन भर साथ निभाना , मुश्किल में भी साथ रहना ,
जिंदगी के हर पडाव पर हाथ थामे रखना,
हर सुख और सुकून तुमसे, जीवन का नाता तुमसे,
पुजा , व्रत तुमसे,
मेरी सारी खुशियाँ तुमसे ,
घर की नींव हो , करते जरूरतें पूरी,
रखते हर छोटी छोटी बातों का ध्यान,
देते प्यार की ठंडी छाव,
तुम ही मेरा घर गाँव
तु ही सच्चा साथी , तुझे देख में निखर जाती
तु मेरा जीवन साथी l
