सुना है कि आज यूक्रेन ने भारत से 1947 चरखे खरीदने का ऑर्डर दिया है । इस समाचार से यूक्रेन में खुशी की लहर दौड़ गई है । अब रूस की हार तय लग रही है । यूक्रेन की सड़कों पर लोग नाच रहे हैं । 
एक सयाने से जब इसका कारण पूछा तो वह कहने लगा “जब एक चरखे ने भारत से सारे अंग्रेज भगा दिए तो यूक्रेन ने तो 1947 चरखे मंगवाने का ऑर्डर दिया है । समझो रूस खत्तम । 
मैंने कहा पर ये 1947 ही क्यों ? 
सयाना समझाने लगा कि यह एक लकी नंबर है । इसी साल भारत ने चरखे से अंग्रेजों को मारकर भगा दिया था । यह उम्मीद करनी चाहिए कि 1947 चरखे रूस में ऐसी तबाही मचा देगें जैसी पहले ना कभी देखी होगी और ना कभी सुनी होगी । बस, देखते जाइए चरखे की ताकत  ।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *