पल भर में माहौल बदल देती है एक मुस्कान
आनंद, सुकून और संबल देती है एक मुस्कान
किसी के दिल में घर बना लेती है एक मुस्कान
हर दिन कुछ खास बना देती है एक मुस्कान
बिगड़े हुए काम बन जाते हैं बस एक मुस्कान से
दिल में सोये हुए अरमान जग जाते हैं मुस्कान से
सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है यही एक मुस्कान
कत्लोगारद का सामान है एक कातिल मुस्कान
एक मुस्कान से चेहरे पे बहारें आ जाती है
गम की घड़ियां भी खुशियों में बदल जाती हैं
किसी पैसे की मोहताज नहीं होती है ये मुस्कान
जिसके पास होती है उसे खास बनाती है ये मुस्कान
अगर हो सके तो एक मुस्कान सदा साथ रखो
किसी को मुस्कुराने का सामान दे सको तो , दो
हरिशंकर गोयल “हरि”
