💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞
हर दिल मे अनेक उमंग भरे है
आई होली रंगों की बहार लिए
कण कण सजी धरा जैसे कोई रंगोली
आया है नव वर्ष खुशियों भरे संसार लिए
खिला है हर उपवन मे फूल हंसी
निखरा है जैसे रंगों की आई बारात जैसे
खिली है गोरियो की गाल गुलाबी सुर्ख सी
आया है होली जैसे हर चहरे पर नूर की खुमार लिए
क्या खूब हसीं अहसास है ये इन हवा मे
जैसे हर सांस को महका खुशबू कोई नशा हो जैसे
क्या पता किसके दिल मिल जाए किसको कहाँ
आया है नया साल नयी रिश्तों की आगाज़ लिए
झूम उठा है आज खुशी मे जहाँ सारा देखो
हर कोई मिले गले अपने दिल के गीले शिकवे भुलाके
बढ़ेगे अपनापन हर दिन हर पल अपनों मे
दुआ है ये साल हर ज़िन्दगी मे खुशियों की बहार लाए
क्यूँ कोई गुमसुम रहे क्यूँ न हम होली मे धूम मचाए
रहे न कोई बेरंग सा चले अब फ़िज़ा मे गुलाल उड़ाए
ये वो त्यौहार है जिसे हम इंसान क्या
स्वर्ग मे बसें देवी देवताओं के बिच भी ख़ुशी की धूम मचाए
मिले हर दिल से दिल ज़िन्दगी मे भरे मोहब्बत हज़ार
आया है नया साल हाथो मे लिए त्यौहार की थाली सजाये
हर किसी के जीवन मे भरने प्रेम रंग खुशनुमा सा
कोई रहे न मुश्किल घड़ी हर पल होली की तरह जीवन मे खुशियों की बौछार लिए….!!
💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞
🎉🎉 होली व नव वर्ष की आप और आपके परिवार को हमारे और हमारे परिवार की तरफ से बहुत बहुत बहुत बधाई और हार्दिक सुभकामनाएँ 🎉🎉🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
नैना… ✍️✍️
