वतन के नाम जो अपनी जवानी दे गए,
जो हकीकत से बनी वो कहानी दे गए।
देश पर अपनी हस्ती मिटाकर ,
वतन से बढ़कर कुछ नही यह बताकर,
वतन है सर्वोऊपर वो जज्बा तूफानी दे गए।
जो कभी धुंधली होगी नही,
हर पीढ़ी करे गर्व जिसपर,
युगों युगों को वो निशानी दे गए।
हँसके चढ़े फाँसी के फंदे पर,
फक्र है हमें उस नेक बन्दे पर,
सीने में बसी वो यादें सुहानी दे गए।
वंदेमातरम🇮🇳🇮🇳💐💐🙏🙏🇮🇳🇮🇳
