🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
बिन सुने आवाज़ दिल के यूही बेवफा कह दिया आपने
कितनी चाहत है इन धड़कन मे कभी समझा नहीं आपने
क्या करें जो कोई सबूत नहीं हमारे बेइम्तेहा प्यार का
कैसे बयां करे की ये ज़िन्दगी ही चल रही है सिर्फ आपसे
कोई फर्क नहीं पढ़ता हमें की कितना भी बुरा हमें कह ले
खुशी होती है इस बात का जो गिला तो हमसे करते है
अहसास भी नहीं होगा आपको की क्या हो इस दिल के लिए
कैसे अहसास दिलाये की हमारी साँसे चलती है चाहत मे आपके
ज़िन्दगी से अनजान थीं जो हकीकत से रूबरू कराये है
ज़ब से मिले है इस राह-ए-मोहब्बत मे हम खिल कर मुस्कुराए है
जिन अहसासों से कबसे अपरिचित थे हम इस ज़िन्दगी मे
कसम से ऊन अहसासों को महसूस कराया है ये चाहत आपके
दोष नहीं कोई सनम आपका कसूर हमारे इस तकदीर का है
जो छीन लेजाता है अक्सर लकीरों से खुशियों की बहार है
नहीं जानते हम की क्या होगा अंजाम हमारे इस ज़िन्दगी का
पर दुआ है हर बहार गुलाम हो खुशियों की ज़िन्दगी मे आपके
ना कोई मुश्किल और न कोई गम-ए-अंधेरो की आप मोहताज हो
हमारा क्या है नैना पहले भी कटते थे ज़िन्दगी साथ भले तन्हाई है
सच कहते है लोग इश्क जिना सिखा देता है हर किसीको  यहाँ
जिन दर्द से भी अपरिचित थे उनसे भी रूबरू करा दिया हमें इस प्यार ने…!!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नैना..✍️✍️
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *