🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹
दुनिया मे ऐसे बहुत से जगह है
जहाँ अनाथ बच्चे या
बृद्ध लोग रहते है
कोई आश्रम या मंदिर
या कोई यज्ञ स्थल हो
हर जगह कुछ ऐसे इंसान
हमें मिल जाते है
जिनका मिलना हमारा
ज़िन्दगी मे पहली बार होता है
लेकिन हमेशा हमारे
दिल मे खास जगह पर
वरिजमान रहते है
ज़िन्दगी मे हम कहीं अगर
दिल से कुछ दान करते है
अपना नाम के लिए नहीं
बल्कि अपनी श्रद्धा और खुशी के लिए करते है
इसके लिए हमारे दुनिया
नाम मशहूर हो ये मायने नहीं रखता
ऐसे बहुत से दानदाता मिलते है
जो अपनी नाम की जगह
गुप्तदान या अपने पूर्वजों के नाम से
कुछ दान करते है
वो चाहे मंदिर निर्माण हो या
कोई यज्ञ या फिर किसी आश्रम मे
इससे उनका यश बढ़ता भी है
और दिल को सुकून भी बहुत मिलता है
वैसे तो हम कुछ भी दान मे देसकते है
धनराशि हो या सोना चानी
अनेको रत्न या बस्त्र दान बहुत कुछ है
लेकिन सबसे महत्व पूर्ण दान
अन्न का होता है
जिसके बिना किसीका भी ज़िन्दगी
नहीं चल सकती दुनिया मे
बहुत महान व उच्च पद की भागी होते है
वो इंसान जो भूखे अनाथ बच्चे या
बृद्ध लोगो के लिए अन्नदान करते है
कितना सुकून मिलता है
ज़ब हम किसी एक पूजा या त्यौहारो मे
खुशी से भंडारा करवाते है
सोचिये गर हज़ारो भूखे ज़िन्दगीयों को 
जो भोजन करवाता है
उन्हें कितना सुकून व ख़ुशी मिलती होंगी
अपने ज़िन्दगी मे जाने कितने
पुण्य का कार्य करते है पर
कभी दुनिया मे वो लोग
खुद को जाहिर नही करते है
ऐसे लोग वो नारायण की सम्मान होते है
लगता है जैसे ईश्वर अन्नदाता के रूप मे
अपने भक्तो की ज़िन्दगी को तृप्त करते है 
संसार मे सबसे उत्तम दान
इंसान की ज़िन्दगी मे अन्नदान ही होता है
दिल से दुआ निकलती है हमारी
ऊन महान दिल अन्नदाताओ के लिए
ज़िन्दगी मे आख़री मुलाक़ात होती है उनसे
पर हर दिल मे सदैव के लिए
सम्मान और प्रेम भाव उनके लिए रहता है…!!
🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹
नैना…. ✍️✍️
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *