💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞
कभी कोई समंदर सा गहरा लगता है
कभी फूलो सी हंसी दिल मे खिलता है
ज़ब भी सोचती हूँ ए प्यार तुम्हारे बारे मे
एक दिलकश अहसास सी महसूस होता है
ये कैसा कशिश है तेरे अंदर बता हमें
जो भी समझना चाहे उसे उलझा देता है
जिसमे हर कोई गुम होजाए ऐसी मायाजाल सा लगता है
शबनमी होठों की मुश्कान लगता है तू कभी
तो आँखों से बहते कोई दरिया सा लगता है
क्या ऐसा कोई भी है जो तुम्हे समझ पाया
या हर किसी को तुमने तन्हाई मे रुलाया है
जो भी हो बहुत करार मिलता है उस दर्द मे भी
ज़ब भी सोचती हूँ जीने का वजह सा लगता है
हर कोई तुम्हे पाना चाहे ए मोहब्बत दुनिया मे
इतना बता दें की इस जहाँ मे तू मुक़्क़मल भी हुआ है
करू जो मिन्नते भी तुम्हे पाने की इस दिल से
तो तू नाम से ही अधूरा है ऐसा कुछ ख्याल आता है
तुम्हे पता है हर किसीका ज़िन्दगी तुमसे ही है
गर प्यार न हो ज़िन्दगी मे तो हर रिश्ता बेअसर होता है
प्यार के बिना हर लफ्ज़ अधूरे है शायरों के शायरी भी
ए प्यार तुझसे सजी ये सारी दुनिया ही लगता है
प्यार वो दुआ है जो रब से हर किसी को मिला
खुदा से मिली खूबसूरत तोहफा है हर दिल के लिए
भीड़ हो खुशियों का या गम भरा तन्हाई हो
ज़ब भी सोचती हूँ तुम्हे ए प्यार मेरे दिल मे
ज़ब ज़ब नैना के लिखी ग़ज़ल सा लगता है…..!!
💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞
नैना… ✍️✍️✍️
