💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞
ए दिल चल आज कुछ तराने बुनते है
अपने ज़िन्दगी से रूबरू एक कहानी लिखते है
ज़िन्दगी के कोरे कागज़ पर हर एक पल को नये अहसास देते है
कुछ खट्टी कुछ मिठी सी यादों की हँसी फ़साने लिखते है
कभी खुशियों के मेले मे भी तन्हाई की आलम चुनते है
कुछ पल के लिए चली आज अपनी धड़कन की सुनते है
ज़िन्दगी के खाली पन्नों पर आज कुछ रंग भरते है
कुछ खट्टी कुछ मिठी सी यादों की हँसी फ़साने लिखते है
आँखों मे रुके सागर को गालो पे चमकते मोती लिखते है
होठों के मुस्कुराहट के पीछे छुपे गम को बेनक़ाब करते है
अब तक खामोश रहे चलो अब खुल कर बयां करते है
कुछ खट्टी कुछ मिठी सी यादों की हँसी फ़साने लिखते है
ए दिल क्या खबर था तुम्हे की इश्क़ कुछ ऐसा भी होता है
भूल जाते है दीवाने जिना जो भी इश्क़ की राह से गुजरते है
क्यूँ न हम इन काँटों के चुभन मे फूलो की बेबसी लिखते है
कुछ खट्टी कुछ मिठी सी अहसासो की नयी कहानी लिखते है
उलझते इस जीवन को चलो आज मिलकर सुलझाते है
अब रूबरू होजाए हकीकत से, हर वहम को मिटाते है
चहरे पर झलकती भाव को मोहब्बत के असर बुनते है
चलो आज हम कुछ खट्टी कुछ मिठी सी यादों की हँसी फ़साने लिखते है
अपनों से हुए बेगाना तो गैरों के भीड़ मे अनजान मिलते है
साखो से टूटे सूखे पत्ते को किसी किताब मे सुखी गुलाब लिखते है
इश्क़ से मिली जख्म को मोहब्बत के अनमोल तोहफा लिखते है
कुछ खट्टी कुछ मिठी सी यादों की हँसी फ़साने लिखते है
किसी से मिलने की पहली एहसास और आँखों के वो इशारे
हाथो मे हाथ लिए वो चलना रेत पर समंदर के किनारे
ऊन लहरों के साहिल से टकराने की कुछ राज़ बयां करते है
बेपरवाह सी बहती हवाओ पे अपने दिल-ए-हाल लिखते है
ए दिल चल अपने इस धड़कते धड़कनो से लफ्ज़ चुराते है
चुन चुन कर आँसूओ के मोती को अपने दिल के अरमान बुनते है
सजाते है मिलकर ख्वाब आज नये मंज़िल की आगाज़ करते है
कुछ खट्टी कुछ मिठी सी यादों की अपने अंदाज़ मे नैना हँसी अल्फाज़ लिखते है….!!
💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞
नैना…… ✍️✍️
