💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞
कभी तो ख्याल आएगी उन्हें हमारी अहसास का
अक्सर देर रात तक हम सोच कर जागते रहे
कोई तो पैगाम आएगा हमारे सनम की प्यार की
हर पल इंतजार मे ये पलकों से दरिया बहते रहे
जाने क्या कमी रह गयीं थीं मोहब्बत मे हमारी
अब तक ये दिल खुद को समझा नहीं पाए है
क्यों अधूरी रह गए हर ख्वाब मेरे चाहत की
अक्सर देर रात तक सोच सोच कर हम रोते रहे
नहीं पता था की हमें कुछ इस कदर इश्क़ होजायेगा
ये हमारी दिलकी धड़कन किसीके नाम यूँ धड़केगा
नहीं दिखता अब कोई उनके सिवा नज़रो मे हमारे
जाने क्यों वो हमारे ज़ज़्बातो को अनदेखा करते रहे
उन्हें भी क्या दोष दें,शायद हम ही प्यार के काबिल नहीं
वो तो यूही ठहरे थे राह मे, हमही उन्हें अपना मान बैठे
पता नहीं क्या जवाब देंगे हम अपनी इन साँसो से की
जिसके नाम ये चलता है, हर सांस पे हम उन्हें ही खोते रहे
सलामत रहे खुशियाँ उनके ज़िन्दगी का ये दुआ है
इसीलिए हम उनके दुनिया से यूँ इस कदर जुदा होते रहे
अक्सर हमें देख उनका भी दिल तड़प जाता महफिल मे
इसीलिए हम विरानो मे ही अपनी आशियाना बनाते रहे
ए रब इतनी सून ले की वो ख़ुश रहे ज़िन्दगी मे अपनी
चाहे उनके बदले तू हमारे नसीब मे गम लिखते रहे
कभी वो हमें याद भी करेंगे ये खबर कितनी सच है?
शायद कोई बता दें उनसे, कभी कभी नैना के गली से भी गुज़रते रहे…!!
💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞
नैना…. ✍️✍️✍️
काल्पनिक…..
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *