💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘
आज फिर दिल कयी टुकड़ो मे बिखरा है
जब से सनम आपका जुदाई का खत हमें मिला है
होठों की शबनमी हँसी खो गए जाने कहाँ
आँखों मे आप से जुदाई का आँसू दरिया सा आ ठहरा है
कैसे कह दिया आपने ओ सनम की भूल जाए हम
जानते है न की जान से ज्यादा आपको चाहते है हम
हमारे दिल के हर धड़कन मे धड़कते हो जान बनके
हमारे ज़िन्दगी तो सिर्फ आपके प्यार मे साँसे ले रहा है
आपके लिए भी आसान नहीं हमें यूँ भूल पाना
फिर क्यूँ तय कर लिया ओ हमदम हमारे हमसे दूर जाना
इस दुनिया की क्या है ये तो हमेशा से इश्क़ का दुश्मन रहा है
देखो दूर होने के ख्याल से ही ये दिल कितना तड़प उठा है
ज़ब ज़ब लेती हूँ साँसे आपके खुशबू से खिल जाते है हम
बसती हूँ आपके दिल मे मैं ही ये भी बखूबी जानते है हम
कैसे रह पायेंगे हमारे बिना ये ख्याल से दिल घबराता है
ऐसे न खफा हो सनम हमारे दिल के हर धड़कन कह रहा है
हर पल दुवाओ मे जिन्हे माँगा खुदा से आप वो हँसी दुआ हो
हमारी खुशी,हमारी हँसी, हमारी ज़िन्दगी जीने की वजह हो
क्या एक पल भी नहीं सोचा हम जियेगे कैसे बिन प्यार के आपके
आप तो जानते हो की हम ये ज़िन्दगी जिना सिर्फ आपसे ही सिखा है
बहुत आसानी से कह गए आप की अब हमें याद न करना
जो हमारी रग रग मे बसते है नामुमकिन है हमसे जुदा करना
हर बार की तरह हम भी नहीं रोकेंगे राहें आपके कसम है
देखते है हमारी मोहब्बत की इम्तिहान कब तक ऐसे चलता है
आपके सिवा किसी और का तारीफ भी करना दिल को मंज़ूर नहीं
शायद हम ही काबिल नहीं मोहब्बत के आपका इसमें कोई कसूर नहीं
मान लिया आज दिल ने भी की दुनिया मे सच्चा प्यार नहीं टिकता
ज़ब ज़ब दिल मे अहसास जगा तब तब दुनिया ने लाखो पहरा बिठाया है
टूटे इस दिल के लहू से आज हम अपने हाल-ए-दिल लिख रहे है
अपने रूठें सनम के नाम आज मोहब्बत मे आख़री खत लिख रहे है
ज़ब तक चलेगी साँसे हमारी तब तक नैना इंतजार मे रहेगी आपके
अपने इस ज़िन्दगी का हर लम्हा जो सनम सिर्फ आपके नाम किया है
कभी कभी अनजाने मे ही हमारी गली से आप गुज़रते रहना
मत देखना मूड कर लेकिन एक झलक अपनी दीवानी को देते रहना
हमारी जीते जी न सही मरने के बाद एक दफा गले से लगा लेना
मिल जाए राहत रूह को हमारी जिनमे आपका ही प्यार बसता है
और कुछ नहीं बस हमारी कब्र को अपने हाथो से सजा देना सनम
कोई पूछे गर वजह तो,कह देना दुनिया के सबसे बेवफा थीं सनम
किया नहीं इंतजार हमारा मोहब्बत मे हमारे आने तक
ज़ालिम थीं बहुत हमारे आने से पहले ही वो मुझे छोड़ कर जा चुकी थीं…
इसीलिए अपने चाहत की फ़र्ज़-ए-अदा दिल के गुलाब से नैना की कब्र सजा रहे है….!!
💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘
नैना…. ✍️✍️
