✍️
मिले वो जो हमसे सनम ,
प्रेम हमसे भी दूजा रहा।
सात वचनों में बंधकर चल दिया , प्रथम राष्ट्रहित में समय बहल गया
वो प्रेम की निशानी मुझे दे गया,
गहरे समंदर में कही खो गया ।
वीर बनाना तुम मेरे अक्ष को ,
मां भारती को वचन दे गया।
आंसुओ का दरिया वही सुख गया मातृभूमि चरणों में मन बंध गया ।
प्रेम की निशानी दिल संभल गया ,
इतनी दुनियादारी मन सहम गया।
सर्वप्रथम राष्ट्र अर्चना हो स्वयं , देशहित में रश्मि सा मन सवर गया
चाहतों के पुष्प चढ़ाते रहें ,
राष्ट्र वंदना गीत गाते रहे।
अपनी रश्मि…..
स्वरचित मौलिक १४ जी
रश्मि गुप्ता रिंकी (जिला खरगोन मध्य प्रदेश)
