🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
क्या हुआ जो साथ न मिला तेरा
थोड़ी ही सही प्यार तो मिला तेरा
अभी भी लगता है तुम आओगे एक दिन
इसीलिए दिल को हर पल इंतज़ार रहता है तेरा
जानती हूँ आसान नहीं है कुछ भूल पाना
कैसे रोकती तुम्हे जो जरुरी था मुझे छोड़ जाना
शायद कभी मिल जाए फिर हम किसी मोड़ पर
इसीलिए दिल को हर पल इंतज़ार रहता है तेरा
पल पल तेरी ख्यालो मे जो दिल खोया रहता है
भीड़ हो तन्हा बस तेरा खुमार मुझपे होता है
यकीं है हमें तुम्हे इसका एक दिन अहसास होगा
इसीलिए दिल को हर पल इंतजार रहता है तेरा
मुश्कुराना हुआ सज़ा जैसे होंठ सील गयीं
जितने भी ख्वाब थे आँखों से आँसू बनके बह रही
हर आहट पे लगता है जो आगए पास मेरे
इस तरह इश्क़ मे हर पल इंतजार रहता है तेरा
अभी भी कुछ बाकि है साँसे तेरे नाम की
न लौटे तो मिट जाएगी ज़िन्दगी तेरे इश्क़ के नाम ही
हमेशा न सही हमदम मेरे आख़री दीदार ही दें जाओ
ज़िन्दगी चिता पे सोये नैना इंतजार कर रही है तेरा….!!
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
नैना…. ✍️✍️
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *