🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️
हर एक इंसान की जीवन मे
रोटी, कपड़ा और मकान का होना
सबसे बड़ी आवश्क़ होता है
वैसे आजकल के ज़माने मे तो
किसी के पास कोई कमी नहीं है
लेकिन फिर भी दुनिया मे
बहुत से ऐसे इंसान है
जिनके लिए पल पल ज़िन्दगी गुज़ारना
बहुत ही मुश्किल हो रहा है
खाने के लिए रोटी नहीं,
प्रकृति के बनाये इन मौसम से
सामना करने के लिए
ठंड, गर्मी, सित, बारिश और धुप
इन सबसे खुद को बचाने के लिए
कोई कपड़ा और मकान की साधन नहीं है
खुद के साथ अपने परिवार को भी
बारिश, सर्दियों मे ठिठुरते हुए देख कर
उनका दिल पल तड़पता है की
कुछ नहीं कर पारहे है
एक समय था ज़िन्दगी का उनका भी
जब हर सुख सुभीदा हुआ करता था
लेकिन किस्मत का दोष दें
या तकदीर का खेल जीवन मे
किसी को बढ़ती तुफानो ने बर्बाद कर दिया
तो किसी को पानी की बहती सैलाबों ने निगल गया
ज़ब हमें थोड़ी धुप जलती है तो
किसी छाया की तलाश करने लगते है
कोई शीतल सी जगह जहाँ
ज़िन्दगी को हमारे कुछ राहत मिले
बारिश से बचने के लियु छाता अपने साथ रखते है
शरद ऋतू से बचने के लिए
सुबह शाम गर्म कुरता पहने रहते है
ताकि मौसम की प्रभाव से
हमारे शरीर पर कोई बुरा असर न हो
लेकिन कभी कोई ये सोचता है
की जिनके पास मकान नहीं है रहने के लिए
वो कैसे बारिश व धुप मे
अपने और अपने परिवार को बचाते होंगे
जिनके पास कपडे खरीदने की
थोड़ी सी भी साधन नहीं है
वो सर्दियों मे किस तरह पल पल
बड़े तो बड़े उनके बच्चे भी ठिठुरते होंगे
गर एक दिन हम भूखे रह जाए
तो हमारे अपने परेशान होजाते है की
कुछ हुआ तो नहीं..,
कहीं भूखे रहने से तबियत न बिगड जाए
लेकिन ऊन मासूमों की ज़िन्दगी
कैसे चलती होंगी
जो हर दिन पानी पीकर गुज़ारते है
ये उम्मीद मे की शाम तक
कुछ खाने की जुगाड़ कर ही लेगे
पर रूठी किस्मत के मारे
ज़ब रात को भी उनके बच्चे और अपने
भूखे सोते होंगे
तो कितना दिल रोता होगा उनका
इसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते
कितना कोसते होंगे खुद को की…
वो अपनों के किये एक वक़्त की रोटी भी नहीं जुटा पाए
भले ही कीमती कपड़े न हो जिस्म पे
पत्थरो से बना पक्के की ईमारत भी न हो
अच्छे अच्छे खाने न सही
दो वक़्त रोटी और अंचार ही सही
गर छोटे मोटे मजदूरी से कोई जुटा लेता है
तो उस घर मे हर रात लोग सुकून से सोते है
ये संतोष रहता है की
मेरा अपने मेरा परिवार कोई भूखा नहीं है
ज़ब इतना भी ज़िन्दगी मे
गर चाह कर भी नही कर पाते है
तो पल पल साँसे अंदर ही अंदर घुटती है
इसलिए जिनके पास हर सुविधा है ज़िन्दगी मे
उनका मन से कद्र करना सीखे
चाहे खुशी बड़ी हो या छोटी
हर किसी के ज़िन्दगी मे बहुत मायने रखती है
जहातक होसके ज़िन्दगी मे
जिनके पास रोटी, कपड़ा और मकान नहीं है
उनकी थोड़ी सी ही मदद कर दें
तो उनकी ज़िन्दगी मे बहुत सी सुधार आसक्ति है….!!
🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️
नैना…. ✍️✍️
