नवपल्लव हर वृक्ष पर आए
हरियाली बागों ने लाए ।
हम सब ने यह हर्ष है पाया।
खुशियों भरा बसंत ले नववर्ष आया।।
खेतों में फसल लहराईं।
नवयौवना सी प्रकृति जगमगाई।
मां दुर्गा की हुई अगुवाई
नव संवत की आज बधाई।।
अंधियारा मिटा सुर्य की लालिमा छाई है।
फाग रंगों से रंग गई धरा लहराई है।
शीतलहर मिटी बसंत दुल्हन सी सज कर आई।
धरा पर खुशहाली ले नववर्ष आई।
चहूओर खुशियाली आई है
सब नवमय हो रहा नव संवत्सर पर।
धरती अंबर खुश हुआ हर मुख पर लाली छाई।
नववर्ष की आप सभी को हृदय से बधाई।🌹
२ अप्रैल २०२२
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं 🌹🌹
अम्बिका झा ✍️
