❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
यादें भी कितने दिलकश होते है
भीड़ हो या तन्हा हमेशा साथ रहते है
वो हो खुशियों की सुनहरे पल की यादें 
या दर्द भरे अहसास की एक आईना होते है
ज़िन्दगी के सफर मे हर कोई मुसाफिर है
कोई अपनों की तरह ज़िन्दगी मे मिलते है
आता है ऐसा भी मोड़ जीवन की राह मे
हर अपने भी साथ छोड़ राहें मोड़ लेते है
दुनिया मे हर किसीको जीने पूरा हक होता है
कोई खुशी मे रोता है तो कोई गम मे मुस्कुराते है
किसीके गुज़रते है पल पल सुकून भरे ज़िन्दगी
तो किसीके लिए किसीके यादें ही पूरी दुनिया होते है
वक़्त मुश्किल का आये तो ये ज़िन्दगी सवाल करता है
ज़िन्दगी मे गर कोई जख्म मिले तो ये सवाल करता है
किस किस को जवाब दें ज़ब खुद एक सवाल बन जाते है
ऐसे मे तो खुद के परछाई भी हमसे डरता है
आज नहीं कल टूटेगा ही दिल जानता है
फिर भी जाने क्यूँ हर किसीको अपना समझता है
अब घुटता है पल पल यादों के साथ ही तन्हाई मे
और हम चाह कर भी कुछ जी कर पाते है
बहुत नाज़ है अपने दिल के फैसले पर हमें आज भी
उसपे मर मिटा,जो कभी इसका नहीं होसकते है
दुआ करते सनम की हर जन्म मे आप ही मिले प्यार बनकर
हम आपके दर्द भरे यादों के सहारे ही पल पल जिलिया करते है…!!
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
नैना… ✍️✍️✍️
काल्पनिक…
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *