होली है होली,आज होली है होली।
आई है रंगों की , देखो टोली ।।
खुश है बहुत सभी ,आज के दिन।
नाच रही है , मस्तानों की टोली।।
होली है होली———————।।
गाना बजा, ओ डीजे वाले।
बाजा बजा, ओ बाजे वाले।।
झूमेंगे आज हम,मस्ती में खूब।
धमाल करेंगे, आज है होली।।
होली है होली——————–।।
रंग लगाने दो , आज तुम।
छोड़ दो गुस्सा, आज तुम।।
गाते गीत हम, आज प्यार के।
लाई है प्यार , आज यह होली।।
होली है होली———————।।
रंग उनके भी हम,लगाये चलकर।
कर रहे हैं रक्षा जो, सीमा पे रहकर।।
दे हम बधाई , उन वीरों को भी।
उनके संग भी , हम खेलें होली।।
होली है होली———————-।।
साहित्यकार एवं शिक्षक-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *