1 समाज सेवी
हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और।
क्या कभी आपने किया,इन बातों पर गौर।
समाज सेवी जब भाषण देते।
लोग भला, दहेज क्यूं लेते।
खुद के पुत्र की हुई सगाई।
समाज सेवी ने कार मंगाई।
लोग हंसी करते चहुं ओर।
ये हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और।
2 पंडित जी
लड़कों से खेल खेल में ,जब मर गया गधा।
तब कहने लगे पंडित जी,कि कराओ कथा।
एक बोला संग में थे तुम्हारे संतोष।
अगर संग थे संतोष तो फिर नहीं कोई दोष।
कथनी है और, इनकी करनी है और।
हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और।
3 नेता जी
नेता जी कहते इक बात।
एक बार मुझे दीजे साथ।
क्षेत्र में होगा बहुत विकास।
नेता जी के चमचे खास।
नेता लोग दिखावा करते।
जनता से की वादे करते।
देश खोखला नेता करते।
देश लूटते घर को भरते।
नेताजी की आदत बुरी।
मुंह में राम बगल में छुरी।
कहते कुछ करते कुछ और।
हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और।
बलराम यादव देवरा छतरपुर