विवेक हो,नरेन्द्र हो,स्वामी पूज्य हमारे
दिनकर,भानू से तपते लगते कितने प्यारे
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
विश्व पटल पर गूँजी जबसे तेरी वो दहाड़
हिन्द संस्कृति खुब चमकी पिघल गये थे पहाड
🚩🚩🚩🚩🚩🚩
वेद,उपनिषद ग्रन्थों की जो करते थे उपहास
इतिहास के पन्नों में देखो उनका वो परिहास
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
जगत गुरु है राष्ट्र हमारा, जन जन को समझाया
केसरिया ओर भगवा झण्डा चहुंओर लहराया
🚩🚩🚩🚩🚩🚩
युवाओं का बना होंसला,भारत का अभिमान
अल्पायु में पाठ पढाया,कराया सत्य का ज्ञान
🚩🚩🚩🚩🚩🚩
अध्यात्म कभी किसी को सिखलाया नहीं जाता
सत्य कहो चाहे जिस तरहा बस सत्य वही होता
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
उठो, जागो साध्य करो, लक्ष्य को पा जाओगे
स्वाभिमान से जीने का,मार्ग प्रशस्त पाओगे
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
भारत माँ की पूजा होगी, बस देव न कोई दूजा
स्वतंत्र जीवन की चाह है तो ओर न कोई पूजा
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
अपनी ओज भरी वाणी से,सनातन को समझाया
भ्रान्तियाँ सारी दूर कर दी,वेदों को जब बताया
🚩🚩🚩🚩🚩🚩
कृष्णा की ✍कलम से
