हर शख्स की जान कुर्बान है
सेना है तेरी शक्ति और
हम सब का वो अभिमान है
कितनी भी मुश्किलें मिले
कितनी भी बाधाएं बढ़ें
कितने भी दुश्मन आ जुटे
करती सबका काम तमाम है
सेना है तेरी शक्ति……
एक सिंह जैसी गरज रही
हर शत्रु पर वो बरस रही
बिजली सी वो तड़प रही
वीरों की वो एक खान है
सेना है तेरी शक्ति…..
परिवार से कितनी दूर वो
मिलने को है मजबूर वो
पर फिर भी कोई गम नहीं
जिन्दगी वतन के नाम है
सेना है तेरी शक्ति…..
भारतीय सेना दिवस पर सभी सैनिकों को संगीता शर्मा का नमन… जय हिन्द जय भारत वंदेमातरम
