हां, अयान क्या प्रोफेसर को बताया जाए कि , हमने अपनी मेहनत से टाइम मशीन का आविष्कार कर लिया है।
नहीं ….अभी नहीं बताया जाएगा ,पहले इसे टेस्ट तो कर लिया जाए ,कुछ दिन इससे घूम कर फिर प्रोफेसर को बताएंगे, वरना प्रोफेसर इसे अपनी उपलब्धि बता प्रसिद्ध हो जाएगा।
पर हमें कुछ हो गया या ,हम वापस न आ पाए किसी वजह से तो ???
इसका उपाय है।
इस मशीन को ऑपरेट करने का तरीका हम अपने लैपटॉप में सेव कर छोड़ देते हैं।
पर ……?संचित ने कहा।
देख अयान अगर हमें कुछ होता है ,तो इस मशीन में अलार्म बजने लगेगा।
अब वे सन 1300 में प्रवेश कर गए।
मशीन थोड़ी देर में ही उन्हें 2021 से 1300 ईसवी में ले गई ।
दरवाजा खोलने के बाद उन्होंने रिमोट से फिर उन्होंने 2021 साल उसमें डाल दिया। उस मशीन को उन्होंने घास फूस से छुपा दिया।
2021 का उनका शहर अब
शहर चंपा नगरी था, छोटा सा नगर।वहां के राजा थे हर्षग्रीव।
प्रजा सुख शांति से रह रही थी ,लेकिन हमेशा पडोसी राज्यों के हमले का खतरा बना रहता।
उस समय वहां रात्रि का समय था नगर निद्रा में डूबा था।
प्रहरी ,नगर की रखवाली में जागते रहो कहते पहरा दे रहे थे।
वे दोनों आज के कपड़े पहने थे।उन्होंने फैसला किया कि किसी के घर चलते हैं ,आश्रय भी मिलेगा और कपड़े भी, वरना इन कपड़ों में तो लोग उन्हें विचित्र प्राणी घोषित कर देंगे।
दोनों दबे पांव आगे बढ़ने लगे।बड़ी बड़ी अट्टालिकाएं थीं।
दोनों एक बड़े से महल में प्रवेश कर प्रधान मंत्री का था।
तभी प्रहरी को आता देख , वे एक कमरे में जाकर छुप गए।
रोशनी के लिए बड़ी बड़ी मशालें जल रही थीं।कमरे में अंधेरा था।
फोन इस समय कोई काम का हो न हो ,रोशनी देने का काम कर सकता था,उन्होंने फोन के टॉर्च से देखा तो ,वह कमरा वस्त्रों से भरा था।देर न करते उन्होंने तुरंत अपने कपड़े बदल लिए ,और रिमोट को अयान ने अपने गले में लॉकेट की तरह पहन लिया।
झांक कर देखा तो कुछ लोग एक कक्ष की ओर जा रहे थे।
वे दोनों सबकी नजर बचा उनके पीछे हो लिए।
एक बड़ा सा कमरा वहां प्रधामंत्री ,सेनापति और चार लोगों के साथ राजा के खिलाफ षडयंत्र कर रहे थे, वहां अगले दिन रात को राजमहल पर हमला करने की बात को अंतिम रूप दिया जाना था।
दोनों चुपचाप वहां से निकल लिए ,लेकिन
रास्ते में प्रहरी ने उन्हें देख लिया ।
रुको कौन हो तुम लोग ?_एक कड़कती आवाज सुनाई दी।
वे दोनों ठिठक गए ।
उनसे सवाल पूछने लगा।
उन्होंने उसे बताया कि,तुम्हारे राजा खतरे में है,उनके खिलाफ साजिश हो रही है।
राजा प्रजा से बहुत प्रेम करते थे,और प्रजा भी अपने राजा से स्नेह रखती थी,उनके खिलाफ षडयंत्र की बात सुन प्रहरी राजा के महल ले गया।सुबह होने वाली थी ,राजा सुबह नहा धो कर राज वाटिका में बने शिव मंदिर में पूजा करते थे। जैसे उन्होंने वाटिका में प्रवेश किया ,प्रहरी अयान और संचित को राजा के सामने ले आया ।
संचित और अयान ने मंत्री की सारी बातें राजा को बताई।
राजा अपने विश्वस्त साथियों ,रानी ,राजकुमार,राजकुमारी के साथ दोपहर के बाद गोपनीय रूप से सुरंग के रास्ते अपने मित्र राज्य चले गए।
उधर प्रधान मंत्री और सेनापति ने सेना लेकर रात को जब हमला किया तो राजा मिले नहीं।
प्रधानमंत्री ने खुद को राजा घोषित कर दिया।
उधर राजा हयग्रीव ने सेना को पूरी दृढ़ता से संघटित किया,और फिर तीन महीने बाद आक्रमण कर दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर , पुनः राज्य स्थापित किया।
इन सबका श्रेय उन्होंने अयान और संचित को दिया और राजकुमारी का विवाह करने का प्रस्ताव दिया।
संचित और अयान को अचानक याद आया उन्हें तो लौटना था , 2021 में उनकी गुमशुदगी की खबर चारों ओर प्रसारित हो गई होगी ।
उसी रात वे राजमहल चुपचाप पलायन कर लिए ,और अपने टाइम ट्रैवल मशीन को रिमोट से खोल 2021 में आ गए।
संचित ने अयान से कहा _ये हमने सही नहीं किया ,हमने चंपानगरी का इतिहास बदल दिया ,वरना राजा को मरना था।
अयान ने कहा ,अब हम टाइम मशीन का उपयोग नहीं करेंगे,बल्कि मेरा खयाल है कि इसके रहने से इसका दुरुपयोग ही होगा ,इसे नष्ट ही करना बेहतर होगा।
हां संचित ,वो प्रोफेसर भी इसका दुरुपयोग ही करेगा।
और दोनों ने उसे तोड़ दिया।