आज कल का जमाना यही है भाई
सबसे पहले पूजो तुम लुगाई
घर के सारे काम करो
देवी जी को खुश रखो
वो हुई नाराज तो समझ लेना
अच्छी खासी शामत तुम्हारी है आई
उसको खिलाओ दूध और मेवा
तब समझो मिले तुम्हे कलेवा
ज्यादा ऊंची जो तुमने आवाज लगाई
समझो बेटा तुम्हारी फिर राम दुहाई
वो कहे सर दबाओ वो कहे तो पैर
उसको रखो खुश , नही तो समझो
सब से अब होगा बैर
मां बहन अब तुम्हे याद आई
करती थी जो सदा तुम्हारी अगवाई
अब बेटा बारी तुम्हारी आई
सबसे पहले पूजो तुम लुगाई
सब से पहले पूजो तुम लुगाई ….
रेणु सिंह राधे
कोटा राजस्थान
