कुछ बड़े कुछ छोटे
कुछ आसान से
कुछ कठिन से,
किन्तु हर सपना जरूरी है,
पूरा हो ना हो,
पूरा करने का भरसक प्रयास करना
कुछ सपने करने है पूरे
जो रह गए राहों में अधूरे,
छू लूँ आसमान सफलता का,
ठहराव लिए मन में,
शांत चित्त और सब्र से,
हर सपने क़ो आयाम है देना
हर सपना अलग महत्त्व लिए,
पूरा करने की अलग राह लिए,
हर सपना कुछ कहता है,
जीवन के अग्रिम कदमों क़ो,
चुनने की राह लिए,
कुछ सपने होते है अनुठे
कोशिश करनी है बस जीवन में,
कोई ख्वाब अधूरा ना छूटे,
करनी है भरपूर कोशिश,
कोई सपना शीशे सा ना टूटे…..
निकेता पाहुजा
रुद्रपुर उत्तराखंड
