पावन ये घड़ी आई, मंगल की बेला छाई।
विवाह है गौरा संग, सभी गण आइए।।
धूनी रमी अंग-अंग, छाने लगा प्रेम रंग।
रुद्र जाते हैं मगन, नगाड़े बजाइए।।
वर माला लिए हाथ, चली सखी संग साथ।
अंखियन लाज सजी, फेरे तो लगाइए।।
शिव-रात्रि आई आज, पूरे होंगे सब काज।
शिव-गौरा का जो साथ, आशीर्वाद पाइए।।
मनीषा अग्रवाल
इंदौर मध्यप्रदेश
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<p><img class="aligncenter wp-image-5046" src="https://rashmirathi.in/wp-content/uploads/2024/04/20240407_145205-150x150.png" alt="" width="107" height="107" /></p>