वह भी चाहता है कि,
उसका भी सपना साकार हो,
जिसको वह देखता है सबकी तरहां।

वह चाहता है कि,
उसका भी एक संसार हो,
जहाँ खुशी हो, मौज हो,
सबकी तरहां वह भी आबाद हो,
वह भी आज़ाद है।

ऐसा वह सोचता है रातभर,
कभी वह चिराग जलाकर देखता है,
अपना सपना, जो उसने देखा है।

लेकिन वह लाचार है,
क्योंकि वह नादान है,
अपनों से उसको कोई मदद नहीं।

और यह दुनिया तो,
उठाती है उसकी मजबूरी का फायदा,
भगवान भी क्या मदद करेगा उसकी,
क्योंकि वह भी तो एक मूरत है,
जो उसकी तरहां ही खामोश है।

शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा उर्फ़ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

Spread the love
Gurudeen Verma

By Gurudeen Verma

एक शिक्षक एवं साहित्यकार(तहसील एवं जिला- बारां, राजस्थान) पोस्टेड स्कूल- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया, तहसील- पिण्डवाड़ा, जिला- सिरोही(राजस्थान) 2900 से ज्यादा रचनायें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *