राह इनको दिखाने वाले, तू भी देख अपना सफर।
तालीम दे तू इनको, लेकिन खता तू नहीं कर।।
राह इनको दिखाने वाले————————।।

देता है अगर नसीहत, ईमान तुझमें भी हो।
जीवन हो तेरा भी पवित्र, वफायें तुझमें हो।।
नसीब इनका बनाने वाले, तुम्हें हो यह भी खबर।
तालीम दे तू इनको, लेकिन खता तू नहीं कर।।
राह इनको दिखाने वाले——————–।।

चिराग तू वहाँ जला, जहाँ हुआ नहीं है सवेरा।
तू बाँट सबको खुशी यहाँ, सम्मान होगा तेरा।।
तू सींच अपने लहू से, चमन लगाता है अगर।
तालीम दे तू इनको, लेकिन खता तू नहीं कर।।
राह इनको दिखाने वाले——————–।।

इंसाफ करना है तुमको, मुकरना नहीं है सच से।
मुसीबत हो कैसी भी, कर्म हो तुम्हारे सदा अच्छे।।
आईना साफ हो तेरा, तू भी हो नेकी के पथ पर।
तालीम दे तू इनको, लेकिन खता तू नहीं कर।।
राह इनको दिखाने वाले———————।।

शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा उर्फ़ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

Spread the love
Gurudeen Verma

By Gurudeen Verma

एक शिक्षक एवं साहित्यकार(तहसील एवं जिला- बारां, राजस्थान) पोस्टेड स्कूल- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया, तहसील- पिण्डवाड़ा, जिला- सिरोही(राजस्थान) 2900 से ज्यादा रचनायें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *