राम तो जीवन मूल्यों का नाम
राम धर्म धैर्य का मान।।
राम विशुद्ध सात्विक संस्कार
राम राम से प्रणाम।।
राम राम राम अभिशाप
राम नाम ही आदि राम नाम
ही अंत हर ह्रदय में राम है
हर साँसों में राम हर प्राणी में राम है हर प्राणके राम।।
भक्त राम का निर्मल निश्चल
मन युग समाज के रिश्तों में
मर्यादा पुरुषोत्तम जय श्री राम।।
मन वचन कर्म से मिथ्या द्वेष
दम्भ त्याग समझो स्वयं पर राम कृपा वर्षात जय श्री राम।।
कण कण में राम मिलेंगे
प्राणी में राम प्राण भगवान मिलेंगे
राम नाम कल्याण जय श्री राम।।
बानर भालू साथ मिलेंगे दुःख पीड़ा में साथ रहेंगे साथ जिएंगे साथ मरेंगे।।
राम नाम ही सत्य है राम राम
स्वागत राम नाम ही जीवन राम नाम ही खेवनहार।।
राम यश है राम राम राम ही
अधम उद्धार राम नाम ही सत्य है
राम नाम जन्म जीवन सार सत्कार
जय श्री राम।।
नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश।।