बोया पेड़ बबूल का
जैसा व्यवहार करेंगे
वैसा ही तो पाएंगे
करेंगे आदर सम्मान तो
तो खुद भी आदर पायेंगे।
बच्चे सीखते बड़ों से
जो देखते उसी का अनुसरण करते
दिखाते जो राह बड़े ,
उसी राह पर चलते ,
जो संस्कार देते उन्हे ,
वही संस्कार उनमें पनपते।
जो बीज बोते मिट्टी में,
वही तो अंकुरित होते,
जैसी मेहनत करते,
वैसे ही पेड़ फल देते।
आम का फल पाना गर तो ,
तो पौधा आम का ही लगाना पड़ता
बबूल के बोने से ,
आम का फल नहीं मिलता।।

