रक्तदान ही कहलाता महादान है
इससे ही मिलता मानव को जीवन दान है!
अपना रक्त देकर मानव, बचाता किसी की जान है
इसीलिए ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना ,मानव होता सबसे महान है!!
जात पात धर्म है इंसान में ,रक्त की कोई न जात है
खून की कमी से मरते हुए लोगों के लिए ,ये सबसे बड़ी सौगात है !
स्वार्थहीन होकर जब,तुम रक्त दान करोगे
मन में अति सुकून और चैन महसूस करोगे !!
पहचाने जो दूसरों का दर्द ,वही सच्चा इंसान है
सभी दान में रक्त दान ,सबसे उच्च और महान है !
करके तुम रक्त दान इंसानियत का परिचय दो!
खून का नया रिश्ता जोड़ो, पहले रक्त दान करो !!
नेकी करोगे फल मिलेगा ,नेकी व्यर्थ न जायेगी ,
बचेगा एक इंसान तो, कई चेहरों पे खुशी झलक जायेगी!
रक्त हमारे शरीर में, सदा ही बनता रहता है
नए उमंग उत्साह से,हमारा जीवन भर जाता है!!
हर तीन महीने में हम, कर सकते रक्त दान हैं
किसी मरने वाले की, बचा सकते जान हैं!
रक्तदाता का करते ,सारे ही गुणगान है
रक्त दान ही सब दान में, सबसे बड़ा दान है!!
पूनम श्रीवास्तव
महाराष्ट्र
