🌸🌹🌺🌹🌸
रंग बिखेरते फूल ,मेरे छोटे से बगियन में
पीले, नारंगी,लाल इंद्रधनुषी छटा बिखेरे आंगन में ।।
मनमोहक लाल ,खुशबूदार सुंदर गुलाब
फूलों का सरताज ,बगियन में यह आफताब ।।
श्वेत मोंगरे की यूं खुशबू ,आंगन में महके
पुष्पों से भरा बगिया देख ,पक्षी भी चहके ।।
लाल ,नारंगी गुड़हल के सुंदर फूल
सजे पूजा की थाल में,नहीं कोई शूल ।।
गेंदे के पीले फूल ,गुलाबी सदासुहागन
सुंदर सदा उपवन , लगे मुझे मनभावन ।।
रंग-बिरंगे फूलों से ,सजा मेरा उपवन
नितदिन निहारू मैं ,सुख लेते नयन ।।
रंग बिखेरते फूल, मेरे छोटे से बगियन में
पीले ,नारंगी,लाल इंद्रधनुषी छटा बिखेरे आंगन में ।।
                          मनीषा ठाकुर  (कर्नाटक)
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *