युवा देश की शान है।
संघर्षों से लड़ने की हिम्मत,
युवा देश की जान है।
युवा शक्ति पहिचान है,
युवा वीर सम्मान है।
युवा के बल संयम से हारे,
बड़े बड़े अभिमान है।
युवा मार्ग जो चुनता है,
चुनकर आगे बढ़ता है।
युवा पराजित कर शत्रु को,
नहीं समर में डरता है।
युवा विजय जयगान है,
धर्म और विज्ञान है।
युवा शीर्ष उत्थान है,
जन जन का कल्याण है।
इंदु विवेक उदैनियाँ
(स्वरचित)