(शेर)- आया है सावन मास, आवो हम शिवालय चलें।

पूजा करें हम महादेव की, मिलकर हम यह बोले।।

बोले बोले, हम सब यह बोले।
बम बम भोले, बम बम भोले।।
झूम झूमकर मस्ती में, यह बोले।
बम बम भोले, बम बम भोले।।
बोले बोले———————-।।

शिव है अनादि, आदि देव।
सारे देवों में, शिव महादेव।।
सौम्य- दयालु हृदय वाले।
बम बम भोले, बम बम भोले।।
बोले बोले——————।।

दूर दुःखों को शिव करते हैं।
कल्याण हमारा शिव करते हैं।।
विष का प्याला पीने वाले।
बम बम भोले, बम बम भोले।।
बोले बोले——————।।

अर्धनारीश्वर, त्रिलोचनधारी।
उमापति शंकर जटाधारी।।
हाथ में त्रिशूल, डमरू वाले।
बम बम भोले, बम बम भोले।।
बोले बोले——————।।

शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा उर्फ़ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

Spread the love
Gurudeen Verma

By Gurudeen Verma

एक शिक्षक एवं साहित्यकार(तहसील एवं जिला- बारां, राजस्थान) पोस्टेड स्कूल- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया, तहसील- पिण्डवाड़ा, जिला- सिरोही(राजस्थान) 2900 से ज्यादा रचनायें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<p><img class="aligncenter wp-image-5046" src="https://rashmirathi.in/wp-content/uploads/2024/04/20240407_145205-150x150.png" alt="" width="107" height="107" /></p>