बरगद… कभी गौर से देखिएगा बरगद के पेड़ को, बहुत कुछ निःशब्द हो कर बताता है रिश्तों की बनावट को, प्रेम की अवधारणा को, हर परिस्थिति में अचल अटल रहने को!
प्रेम के संदर्भ में देखे तो बरगद की जड़ों से सीखिए, जब बरगद अपनी जड़ें जमा लेता है तो धरती से पकड़ इतनी मजबूत हो जाती है कि हर प्रतिकूल स्थिति में अपनी जगह अटल रहता है! यही तो सच्चे और आदर्श प्रेम की सिख है! प्रेम को तब तक पोषित कीजिये जब तक विश्वाश की जड़े यथार्थ से आबद्ध न हो जाये बरगद की तरह!
शैशव अवस्था मे बरगद को उखाड़ना सरल है क्योंकि इसकी जड़ों कि पकड़ धरा से मजबूत नही होती, ठीक वैसे ही जब तक प्रेम भरोसे की जमीन से पकड़ मजबूत नही होगी तो इस तरह के प्रेम को अस्तित्वहीन कर सकते है!
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
बरगद की जटायें समयांतराल बाद खुद एक नए बरगद को अस्तिव में ले आता है! कुछ ऐसा ही प्रेम में है, आपके किसी के प्रति प्रेम से निकले आदर्श, अनुभूतियां, मूल्य को फिर से समयांतराल बाद निखरा हुआ प्रेम का जन्म होता है जो पहले से रहे प्रेम को संबल और मजबूती देता है!
बीच बीच मे लोग बरगद की जटायें काटते भी लेकिन अपनी प्रवर्ति को कायम रखता है, ठीक ऐसे ही आपके प्रेम को अन्य लोग गलत परिभाषित करके आपके प्रेम को मूल प्रेम से अलग करेंगे लेकिन अपने आदर्श प्रेम की धारा को अविरल बनाये रखे!
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
बरगद के पत्ते चिकने होते है ताकि किसी भी तरह की असुद्धि का ठहराव नही होता,कुछ ऐसा ही आपने प्रेम को बनाये रखे कि किसी के ईर्ष्या, जलन,बैर जैसी असुद्धि को कहने,सुनने,बताने पर भी उनकी बातों को तवज्जो ना दे।
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
बरगद के पेड़ तले बहुत सारे छोटे बड़े पेड़ पौधे पनपते है,जिनको बरगद मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाये रखता है भले ही खुद को क्यो ना सहना पडे कुछ ऐसा ही अगर आप किसी से बरगद जैसा करते है तो आपकी छत्रछाया में अन्य रिश्ते भी पनपेंगे जो आपके मूल्य की कद्र करते है,उन लोगो को पता है कि आपकी इस विशाल प्रेम अभी व्यक्ति में उनके प्रेममयी रिस्ते सुरक्षित रहेंगे,
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
बरगद कितना भी बूढ़ा होजाये,लेकिन जाड़े कायम रहती है,कुछ ऐसा ही आपके प्रेम की है,,प्रेम में भले ही उम्रदराज क्यों ना हो जाये लेकिन प्रेम कभी मरता नही, ताउम्र जिंदा रहता है।
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
बरगद कितने ही अन्य जीवो का बसेरा है,बरगद इन जीवो के लिए सुरक्षित स्थान है,बरगद की में कितने ही अनगिनत सपने पलते है,प्रेमियों के लिए,विवाहितों के लिए मन्नत का धागा है जो दीर्धायु के लिए पार्थना करते है,यही तो सचे प्रेम की अभिव्यक्ति है, एक सच्चे प्रेम के तले लोग आपके प्रेम की तरह खुद के दीर्धायु की मन्नत करेंगे,आपके प्रेम के छांव तले कई लोग के सपने फलीभूत होंगे,,,,,,,,,,,
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳स्वरचित,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रितम वर्मा
