हमेशा के लिए रख लो ना, पास मुझे अपने
कोई पूछे तो बता देना, किरायेदार है दिल का!!
अल्फाज़ की शक्ल में एहसास लिखा जाता है,
यहाँ पर पानी को प्यास लिखा जाता है,
मेरे जज़्बात से वाकिफ है मेरी कलम भी,
प्यार लिखूं तो तेरा नाम लिखा जाता है।
मेरी आंखों में यही हद सेज्यादा बेशुमार है,
तेरा ही इश्क़ तेरा ही दर्दतेरा ही इंतजार है।
जब तलक तेरा सहारा है मुझे,
गहरा पानी भी किनारा है मुझे,
ना भी चमके तो कोई बात नही,
तू तो वैसे भी सितारा है मुझे।
अच्छा लगता हैं तेरा नाम मेरे नाम के साथ,
जैसे कोई खूबसूरत जगह हो हसीन शाम के साथ।
जी चाहे कि दुनिया की हर एक फ़िक्र भुला कर,
दिल की बातें सुनाऊं तुझे मैं पास बिठाकर।
ये लकीरें ये नसीब ये किस्मत,सब फ़रेब के आईने हैं,
हाथों में तेरा हाथ होने से ही,मुकम्मल ज़िन्दगी के मायने हैं।
नशा था तेरे प्यार का जिस मे हम खो गए,
हमें भी नही पता चला कब हम तेरे हो गए।
